Rewari News: ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, नहर में फेंकी लाश

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस एक ऐसे ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा किया है, जहाँ ये लग ही नहीं रहा था कि युवक की हत्या करके नहर में फेंका गया होगा, शक के आधार पर जाँच की तो ऐसे खुलासे हुए ...

Rewari News: रेवाड़ी पुलिस एक ऐसे ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा किया है, जहाँ ये लग ही नहीं रहा था कि युवक की हत्या करके नहर में फेंका गया होगा, शक के आधार पर जाँच की तो ऐसे खुलासे हुए कि सभी के होस उड़ गए, पुलिस जाँच में सामने आया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की वारदात की साजिश रची थी.

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की  गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निवासी एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी तन्नु (निवासी गांव कसोली) और हरिओम (निवासी गांव मुंडनवास कमालपुर) के रूप में हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण और पुलिस कार्रवाई

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत दिनों गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनका 21 वर्षीय बेटा मोनू गत 8 जून की रात करीब 10 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से दवाई लेने निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांच के दौरान, 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास नहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गुमशुदा मोनू के रूप में हुई। मौके पर बुलाई गई ‘सीन ऑफ क्राइम’ (FSL) टीम को मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और उसकी स्कूटी भी नहर के पास ही बरामद हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।

परिजनों की आशंका पर तकनीकी जांच और हत्या का खुलासा

डीएसपी बावल ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमे में हत्या की धाराएं ईजाद की। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी (Technical Surveillance) आधार पर गहनता से जांच शुरू की। तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने वीरवार को इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों—मृतक की पत्नी तन्नु और हरिओम को धर दबोचा।

शातिर दिमाग से रची गई थी कत्ल की साजिश

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक मोनू की पत्नी तन्नु का एक सोनू नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने पति मोनू को अपने रास्ते से हटाने के लिए तन्नु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तन्नु ने सोनू के दो दोस्तों—हरिओम और अमन (निवासी मुंडनवास) की मदद ली।

वारदात का तरीका (Modus Operandi):

योजना के मुताबिक, तन्नु ने ही फोन करके अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे हरिओम और उसके साथी अमन ने मोनू को दबोच लिया। आरोपियों ने मोनू का मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक कि वह पूरी तरह बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।

आगामी कार्रवाई और पुलिस रिमांड

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक की पत्नी के परिजनों से भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले में एफएसएल (FSL) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मौत दम घुटने से हुई थी या पानी में डूबने से। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल मुख्य प्रेमी सोनू और अन्य आरोपी अमन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About the Author