Indian Army Bharti 2027: CEE के बाद रोहतक में होगी पहली भर्ती रैली, रेवाड़ी समेत 4 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए मौका

Indian Army Bharti 2027: स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की ...

Indian Army Bharti 2027: स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, CEE परीक्षा का परिणाम घोषित होने के उपरांत जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय (ARO) रोहतक द्वारा किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई माह के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में आयोजित होगी।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

प्रवक्ता ने बताया कि यह भर्ती रैली चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत  जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग तथा हवलदार सर्वे ऑटो  कार्टो के लिए भाग लिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली की सटीक तिथियों की घोषणा सीईई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Initiative by Rewari Employment Office: 'Career Guidance Week' to be organized starting July 20.
रेवाड़ी रोजगार कार्यालय की पहल, 20 जुलाई से Career Guidance Week का आयोजन

About the Author