Project: रेवाड़ी में चार प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य शुरू, एक माह में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Project: रेवाड़ी जिले में सड़क ढांचा सुधारने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को जिले की चार प्रमुख सड़कों – राव अभय सिंह चौक धारूहेड़ा चुंगी, धामलाका रोड, खलियावास रोड और स्टेट हाईवे-22 ...

Project: रेवाड़ी जिले में सड़क ढांचा सुधारने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को जिले की चार प्रमुख सड़कों – राव अभय सिंह चौक धारूहेड़ा चुंगी, धामलाका रोड, खलियावास रोड और स्टेट हाईवे-22 (सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना मार्ग) के लगभग 3-4 किलोमीटर खंड का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से ऑनलाइन माध्यम से किया। इसके साथ ही प्रदेशभर में 110 अन्य सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत भी हुई। अधिकारियों के अनुसार, रेवाड़ी की इन चारों सड़कों का निर्माण कार्य लगभग एक माह में पूरा हो जाएगा।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

एक्सईएन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव को पहले ही सरकार को भेजा गया था और मंजूरी मिलने के बाद बजट आवंटित कर दिया गया है। इन सड़कों का निर्माण पूरा होने से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।

यह कार्य सेवा पखवाड़े के तहत तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिले और सड़क तंत्र मजबूत हो सके।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

source: Dainik bhaskar

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author