HTET 2026 Rewari: जिला में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की लेवल-3(PGT) की परीक्षा जिला के 14 परीक्षा केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों की पूर्ण चैकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
आज लेवल-2 और लेवल -1 की होगी परीक्षा
आज, 5 जुलाई को लेवल-2 (TGT) की परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 (PRT) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। डीसी अभिषेक मीणा ने अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।