Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

Rewari Crime: SP रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह की टीम ने गत 26 जनवरी को गांव ...

Rewari Crime: SP रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह की टीम ने गत 26 जनवरी को गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर लाठी डण्डो से पीट- पीटकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी सोनू उर्फ़ अंधेरा व गांव नांगल जमालपुर निवासी कमल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 26 जनवरी के दिन गांव भालखी के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ताऊ के लडके दीनदयाल के साथ गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहा था। गांव माजरा का अंडरपास क्रॉस करते ही एक बोलेरो कैंपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एक बोलेरो उसकी कार के आगे लगा दी गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन गाड़ियों से रवि, योगेश, पकंज निवासी प्रतापुर सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके पास आए। इसके बाद रवि, नवीन व शीशपाल ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर कहा कि तूने भाई रविंद्र हाथी से मारपीट की थी। उसी ने बदला लेने के लिए हमें भेजा है। उसने आरोप लगाया कि रवि ने उस पर फायर करने का प्रयास किया तो मैगजीन पिस्टल से निकल गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों व राड से जमकर मारपीट की। जो इस मामले में पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेज धार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 6 आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव काठुवास निवासी साहिल, जिला महेंद्रगढ़ के गांव महासर निवासी लोकेश, गांव माजरा निवासी नवीन व शीशपाल उर्फ पाला, राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी पंकज व योगेश उर्फ़ चिल्लु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ी व लोहे की राड बरामद की थी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी सोनू उर्फ़ अंधेरा व गांव नांगल जमालपुर निवासी कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ़ अंधेरा के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना माढंण व थाना खोल में हत्या व मारपीट के 2 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी कमल के खिलाफ भी पहले थाना खोल, बावल, माडल टाऊन रेवाड़ी व राजस्थान के थाना बहरोड़ में मारपीट व आर्म्स एक्ट के पांच मामला दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

About the Author