Rewari News: परिवार के सभी वोट एक ही बूथ पर कैसे कराएं, DC ने बताई पूरी प्रक्रिया

Rewari News:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम एवं विवरण की जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के ...

Rewari News:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम एवं विवरण की जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि कोई भी सैक्टर या कॉलोनी का दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में सैक्शन (अनुभाग) बना हुआ है क्योंकि दोनो मतदान केन्द्र एक ही इमारत में बनाए गए है। जिसकी वजह से मतदाता के रूप पंजीकृत करने के लिए फार्म 6 दूसरे बीएलओ को दे दिए गए तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही मतदान केन्द्र पंजीकृत न होकर अलग-अलग मतदान केन्द्र पर पंजीकृत है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

डीसी ने बताया कि ऐसी स्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाकर प्राप्त करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका डिजिटाइजेशन भी करेंगे। सभी पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराए।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

उन्होंने बताया कि यदि परिवार चाहता है कि भविष्य में परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में हो, तो प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 के प्रकाशन के बाद चलने वाले दावे व आपत्तियां अवधि के दौरान प्रपत्र-8 भरकर मतदान केंद्र परिवर्तन का अनुरोध कर सकते है। इसके अतिरिक्त नए पात्र व्यक्तियों से अनुरोध है कि फार्म 6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण ठीक से भरे तथा उसी मतदान केन्द्र के बीएलओ को फार्म 6 जमा करवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं, तो निर्धारित अवधि 21 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक के अन्दर प्रपत्र-8 भरकर आवेदन करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ को ईसीआई नेट से बुक ए कॉल या टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।

About the Author