Rising Heat: केन्द्र सरकार ने देश मे बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्यों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Rising Heat: देश भर में अब गर्मी बढ़ने लगी है। इस बार फरवरी में ही तापमान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। भले ही सुबह और शाम को तापमान गिर रहा है, लेकिन दोपहर में लोगों को अभी से गर्मी सताने ...

Rising Heat: देश भर में अब गर्मी बढ़ने लगी है। इस बार फरवरी में ही तापमान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। भले ही सुबह और शाम को तापमान गिर रहा है, लेकिन दोपहर में लोगों को अभी से गर्मी सताने लगी है। मौसम में हो रहे इस उतार चढ़ाव ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर तापमान में बढ़ोत्तरी (Rising Heat) के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गर्मी से जुड़ी बीमारियों को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी से ‘नेशनल एक्शन प्लान’ पर ध्यान देने को कहा है।

गर्मी से होने वाली बीमारियां

rising heat

केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि देश में कुछ जगहों पर तापमान (Rising Heat) पहले ही हाई लेवल पर पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से होने वाली बीमारियां भी अब बढ़ने लगेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को पहले ही सचेत कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि 1 मार्च, 2023 से सभी राज्यों और जिलों में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCCHH) के तहत गर्मी से संबंधित बीमारियों पर दैनिक निगरानी एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (IHIP) पर आयोजित की जाएगी।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

स्वास्थ्य कार्य योजना लागू करने के निर्देश

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों में जिला और शहर के स्वास्थ्य विभाग को गर्मी (heat) से संबंधित स्वास्थ्य कार्य योजनाओं को फिर से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य विभागों को चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को एक मार्च से गर्मी से होने वाली बीमारी, इसकी शीघ्र पहचान और प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनाने और क्षमता निर्माण के प्रयास जारी रखने के लिए कहा गया है।

आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के भी निर्देश

पत्र में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक दवाओं, इंट्रावेनस फ्लूड, आइस पैक, ओआरएस और सभी जरूरी चीजों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। पत्र में राज्यों को स्वास्थ्य सुविधा तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा, पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

 

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला
About the Author