Haryana: ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना’ के तहत बेटी के जन्म पर दी जा रही ₹ 21 हजार की राशि

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश की बेटियों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ (‘Aapki Beti-Hamari Beti Yojana’) योजना क्रियान्वित की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने ...

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश की बेटियों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ (‘Aapki Beti-Hamari Beti Yojana’) योजना क्रियान्वित की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

किसे मिलेगा लाभ

haryana

हरियाणा सरकार (Government Haryana) द्वारा ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना लिंगानुपात में सुधार एवं बालिकाओं की शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भी आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से वे सभी बालिकाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं, जिनका जन्म 22 जनवरी, 2015 को या फिर उसके बाद हुआ है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बेटी के जन्म पर मिलेगी 21,000 ₹ की राशि

हरियाणा (Haryana) के सभी अनुसूचित जाति एवं बीपीएल परिवारों की बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के माध्यम से बेटी के जन्म पर 21,000 ₹ की राशि प्रदान की जाती है। यह राशि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित बालिका के खाते में जमा की जाती है।

इस योजना का लाभ बालिका तभी उठा सकेगी जब वह अविवाहित होगी। परिवार की दूसरी बेटी को 5 साल तक हर वर्ष 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

जरूरी दस्तावेज़

‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना  का लाभ हरियाणा के नागरिक उठा पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका को जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीकाकरण कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेज आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से सत्यापित करवाने होंगे।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author