Haryana: हरियाणा में तेज रफ्तार बोलेरो ने मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा में पानीपत के जीटी रोड (नेशनल हाईवे-44) पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त ...

Haryana News: हरियाणा में पानीपत के जीटी रोड (नेशनल हाईवे-44) पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला नीचे गिर गई और बोलेरो गाड़ी उसके ऊपर से कुचलते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान स्वर्ण कौर (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कृष्णपुरा की निवासी थी और गांजबड़ के पास एक फैक्ट्री में काम करती थी। हादसे के वक्त वह अपने बेटे के साथ घर लौटने के लिए जीटी रोड पर सवारी का इंतजार कर रही थी। यह हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तेजी दिखाते हुए बोलेरो चालक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अतुल कुमार, निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए बलजिंद्र सिंह, स्वर्ण कौर के बेटे ने बताया कि हादसे के समय वह खुद अपनी मां के साथ वहीं खड़ा था। बोलेरो गाड़ी की तेज रफ्तार ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। पुलिस ने बलजिंद्र की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304A) का मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author