Rewari: जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के खेड़ी डालू सिंह गाँव के रहने वाले नेपाल सिंह अपनी पत्नी को छोडने के लिए बावल रेलवे स्टेशन गए थे। ट्रेन आने में कुछ ही समय बचा था इसलिए नेपाल सिंह स्कूटी को प्लेटफार्म पर लेकर पहुँच गए।
जिसके बाद रेल कर्मचारी जितेंद्र यादव ने नेपाल सिंह को रोक लिया, और कहा कि स्टेशन पर स्कूटी लाना नियमों के खिलाफ है। यहाँ तक सब ठीक था लेकिन दोनों में बात बढ़ी और जितेंद्र नाम के कर्मचारी ने युवक की उंगली दांतों से काट ली।
नेपाल सिंह की उंगली इस कदर दांतों से काटी गई कि उंगली हाथ से अलग होकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल कि पत्नी ने नेपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मामले में नेपाल सिंह ने आरोपी रेल कर्मचारी जितेंद्र यादव के खिलाफ रेलवे पुलिस को शिकायत की है। वहीं दूसरी और जितेंद्र ने भी नेपाल सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। दोनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।