Rewari Job Fair 2026: 20 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी, 16 जून को पहुंचें ITI रेवाड़ी!

Rewari Job Fair 2026: केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय ITI  द्वारा मंगलवार, 16 जून को राजकीय ITI (बाल) रेवाड़ी में प्रात: 10 बजे रोजगार ...

Rewari Job Fair 2026: केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय ITI  द्वारा मंगलवार, 16 जून को राजकीय ITI (बाल) रेवाड़ी में प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 20-25 कम्पनियां भाग लेंगी, जिसमें कम्पनियों द्वारा मैट्रिक, इन्टरमीडिएट, स्नातक (सभी संकाय), ITI, डिप्लोमा व अन्य तकनीकी डिग्री धारक पास लड़के व लड़कियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने जिले के सभी रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले में नौकरी का अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। सभी प्रार्थी अपने साथ अपना रिज्यूम एवं आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author