Haryana Police Encounter: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर कौशल जोनियावास के पैर में लगी गोली

Haryana Police Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर कौशल जोनियावास को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे ...

Haryana Police Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर कौशल जोनियावास को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि कौशल इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग करनी शुरू कर कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर फायरिंग की। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इसी फायरिंग के बीच गैंगस्टर कौशल ने भागने की कोशिश की। मगर, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश को  इलाज के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बदमाश पर 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पहले भी पुलिस ने उसे मुठभेड़ में पकड़ा था। मगर, इसके बाद उसे जमानत मिल गई थी और वह इसके बाद से फरार चल रहा था।

सहरावन गांव में हुई मुठभेड़

_Haryana Police Encounter Encounter between police and gangster in Haryana, gangster Kaushal got shot in the leg

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि इनामी गैंगस्टर कौशल जोनियावास को लेकर सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजरने वाला है। जिसके बाद मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सहरावन गांव के पास जाकर घेराबंदी कर दी। वहीं पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि टीम घेराबंदी कर ही चुकी थी, तभी पता चला कि 6 बदमाश हाईवे के पास पंचगांव से कासन रोड पर हथियारों के बल पर ट्रक लूटने की प्लानिंग कर रही है।  फिर CIA मानेसर और CIA सेक्टर-10, की टीमें बदमाशों के पीछे लग गई।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

कौशल ने पहले चलाई गोली

पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जैसे ही बदमाश कौशल को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। यह देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से
About the Author