Voter List 2026 Update: रेवाड़ी में 78.18% गणना प्रपत्र डिजिटाइज , 14 जुलाई आखिरी तारीख

Voter List 2026 Update: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जिला में किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य(एसआईआर)-2026 के संबंध में बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले हरियाणा ...

Voter List 2026 Update: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जिला में किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य(एसआईआर)-2026 के संबंध में बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा को जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 78.18 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। बाकी कार्य को भी समय सीमा में पूरा करवाया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर अभियान को लेकर 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र को एप पर डिजिटाइज करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के जिन मामलों में गणना फॉर्म वापस नहीं मिले हैं। वहां बूथ स्तर के अधिकारी पड़ोस के निवासियों से पूछताछ कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट जैसे संभावित कारणों की पहचान कर सकते हैं और उसी के अनुसार रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जो हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र वापिस बीएलओ को प्राप्त होंगे। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र वापिस बीएलओ को प्राप्त नहीं होता है तो उसका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं होगा। उन्होंने जिला रेवाड़ी के सभी मतदाताओं से अपील है कि जिन मतदाताओं द्वारा अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाया है वे तुरन्त अपने गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं क्योंकि गणना प्रपत्र जमा करवाने की अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2026 है जिसमें केवल 6 दिन ही शेष है।
ऐसे में प्रत्येक पात्र मतदाता 14 जुलाई का इंतजार ना करते हुए जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कराएं। मतदाता अपना गणना प्रपत्र आयोग के पोर्टल  voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल संजीव कुमार, तहसीलदार रेवाड़ी रमन कुंडू, तहसीलदार बावल महिमा, नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार, बीडीपीओ नाहड़ अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author