Rewari Crime News: थाना खोल पुलिस ने गत जून माह में एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खोल निवासी लोकेश उर्फ़ दान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
जांचकर्ता ने बताया की गांव खोल निवासी नरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 जून को वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए हरिद्वार गया था। जब वह और उसके परिजन 28 जून को घर लौटे तो मकान के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी खुली मिली। चोर अलमारी के लॉकर से 3 सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, तीन सोने के टॉप्स, सोने की 2 नोजपिन, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का मंगलसूत्र व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव खोल निवासी लोकेश उर्फ़ दान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।








