Dharuhera News: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल में मौत ,आरोपी चालक फरार

Dharuhera News: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। तेज रफ्तार कार ने उसे ...

Dharuhera News: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक घायल बच्ची को अपनी कार से निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक बच्ची के शव को अस्पताल में छोड़कर कार सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी किशन कांत मिश्रा अपने परिवार के साथ पिछले कुछ वर्षों से धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। बुधवार सुबह उनकी ढाई वर्षीय बेटी आन्या घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक कार अचानक मोड़ काटते हुए गली में आई और बच्ची को टक्कर मार दी।

Voter List 2026 Update : 78.18% of enumeration forms digitized in Rewari; July 14 is the deadline.
Voter List 2026 Update: रेवाड़ी में 78.18% गणना प्रपत्र डिजिटाइज , 14 जुलाई आखिरी तारीख

टक्कर लगने के बाद चालक खुद घायल बच्ची को अपनी कार में बैठाकर धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही चालक घबरा गया और बच्ची के शव को अस्पताल में छोड़कर कार सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Operation Muskaan: Commendable work by Rewari Police: reunited an abandoned 3-year-old girl with her family.
Operation Muskaan: रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय काम, लावारिस मिली 3 साल की बच्ची को परिवार से मिलाया

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में भी शोक का माहौल है।

Rewari Crime News: Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a house; accused arrested.
Rewari Crime News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी ,आरोपी गिरफ्तार
About the Author