Haryana News: हरियाणा में जींद जिले के खरकरामजी गांव में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक शराब ठेकेदार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान विरेंद्र के रूप में हुई है, जो खरकरामजी गांव का रहने वाला था और गांव में ही शराब का ठेका चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे एक गाड़ी में सवार होकर 5-6 युवक ठेके के पास पहुंचे। वाहन से उतरते ही उन्होंने विरेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगते ही विरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






