Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इन लोगों के बंद हुए BPL कार्ड ?

Haryana: हरियाणा की सैनी सरकार ने BPL लिस्ट से 2.75 लाख कार्ड धारकों को हटा दिया है। हरियाणा में अप्रैल 2025 तक BPL कार्डधारकों की संख्या करीब 51,97,984 थी, जो अब घटकर 49,22,908 रह गई है। इस दौरान करीब 2,75,076 ...

Haryana: हरियाणा की सैनी सरकार ने BPL लिस्ट से 2.75 लाख कार्ड धारकों को हटा दिया है। हरियाणा में अप्रैल 2025 तक BPL कार्डधारकों की संख्या करीब 51,97,984 थी, जो अब घटकर 49,22,908 रह गई है। इस दौरान करीब 2,75,076 BPL कार्ड यानी 5 फीसदी हटा दिए गए हैं।

एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो करीब 12 लाख लोगों से जुड़े इन BPL कार्डों के सत्यापन कार्य के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग लंबे समय से राशन लेने ही नहीं आ रहे थे। Haryana BPL Card

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

प्रदेश सरकार के आंकड़ों में सामने आया कि 70 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे (BPL) है। इससे सवाल उठा कि जिस राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2023-24 में करीब 2.96 लाख रुपये थी, उसमें इतने लोग BPL कैसे हो सकते हैं। इसके बाद प्रदेश की सैनी सरकार ने BPL कार्डों की समीक्षा की। ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई, जो पिछले कई महीने से राशन लेने नहीं आए।

करीब एक महीने तक चले सत्यापन कार्य के बाद सामने आया कि बड़ी तादाद में ऐसे लोग भी थे, जो अपात्र होते हुए भी इस सुविधा का लाभ ले रहे थे, इसके बाद दोनों कैटेगरी के 2.75 लाख BPL कार्डधारकों को अब List से हटा दिया गया। अब ये लोग सस्ते राशन की सुविधा नहीं ले सकेंगे। Haryana BPL Card

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने बताया कि फरीदाबाद में 18,200, हिसार में 16,776, करनाल में 15,026 और सिरसा में 15,369 BPL कार्ड काटे गए हैं।

अमित शेखावत ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का कार्य नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अधीन है। खाद्य आपूर्ति विभाग सिर्फ अपना वितरण का दायित्व निभा रहा है। Haryana BPL Card

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

उन्होंने कि हरियाणा 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले अपने आप ही BPL की कैटेगरी में आ जाते हैं। इन्हें सस्ते राशन के अलावा गैस के सिलिंडर में सब्सिडी, रोडवेज बसों में 1000 KM तक निशुल्क यात्रा के लिए Happy Card और स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी कई बड़ी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

About the Author