Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Weather Update : हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल के मुताबिक आज के मौसम में काफी परिवर्तन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम ...

Weather Update : हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल के मुताबिक आज के मौसम में काफी परिवर्तन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है तथा उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस वजह विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

परंतु एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

देश भर में मौसम प्रणाली: मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ सक्रिय है, जो विदर्भ और मराठवाड़ा के ऊपर मौजूद चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है, जिसकी ऊंचाई 0.9 किमी तक है।

मराठवाड़ा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए, 1.5 किमी ऊंचाई तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बनी हुई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में गर्जना, बिजली गिरने और 39 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

2 से 4 अप्रैल के बीच दक्षिणी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, 2 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 2-3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना है।

3-4 अप्रैल को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में और 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ना जारी रह सकता है।

वहीं, लू (हीटवेव) की स्थिति सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान का मौसम

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

असम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

विदर्भ, मराठवाड़ा, गोवा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में दिन और रात का तापमान मामूली तौर पर बढ़ गया है।

About the Author