Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

Haryana: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हेल्थ मिशन  (NHM), हरियाणा द्वारा “समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली (Leave Management System)” के शुभारंभ करने की ...

Haryana: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हेल्थ मिशन  (NHM), हरियाणा द्वारा “समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली (Leave Management System)” के शुभारंभ करने की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों को अवकाश लेने में आने वाली परेशानियों से निज़ात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह नई प्रणाली विभिन्न प्रकार के एनएचएम कर्मचारियों के अवकाश के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। यह पोर्टल [http://nrhmharyana.gov.in:90/leavenhm/] पर उपलब्ध है। NHM हरियाणा एक ऐसे आधुनिक मानव संसाधन तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जो कार्यप्रवाह को आसान बनाए, प्रशासनिक बोझ को कम करे और समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करे।

Indian Army Bharti 2027:First recruitment rally after CEE to be held in Rohtak; opportunity for candidates from 4 districts, including Rewari.
Indian Army Bharti 2027: CEE के बाद रोहतक में होगी पहली भर्ती रैली, रेवाड़ी समेत 4 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए मौका

NHM के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अब कैजुअल लीव, Extraordinary Leave, मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा के लिए एनओसी (No Objection Certificate) का अनुरोध भी कर सकते हैं। पोर्टल में ‘From Date’ और ‘To Date’ चयन करने की सुविधा को सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है, जिससे आवेदन में स्पष्टता और सटीकता बनी रहती है।

Extraordinary Leave  के मामलों में कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिससे सक्षम अधिकारी आवेदन का गहन मूल्यांकन कर सकें और उचित निर्णय ले सकें। आवेदन करने के बाद संबंधित रिपोर्टिंग, रिव्यूइंग और अप्रूविंग अथॉरिटी को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। वहीं, अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत होने पर कर्मचारी को भी एसएमएस के जरिए सूचना मिल जाएगी।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से मैन्युअल फाइल वर्क में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रिया तेज होगी और मानव संसाधन प्रबंधन में जवाबदेही मजबूत होगी। सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अवकाश आवेदन बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाए जा सकेंगे, जिससे कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रशासनिक दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

आने वाले दिनों में इस सिस्टम को और सशक्त बनाया जाएगा, जिसमें *मेडिकल लीव, रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे, पितृत्व अवकाश और गर्भपात अवकाश जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे यह एक पूर्ण डिजिटल समाधान बन सकेगा।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

 

About the Author