Haryana: हरियाणा के सिरसा में 60 वर्षीय किसान की हत्या, खून से लथपथ मिल शव

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार सुबह एक 60 वर्षीय किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमीलाल के रूप में हुई है, जो डबवाली के रत्ताखेड़ा गांव का निवासी था। अमीलाल का शव ...

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में सोमवार सुबह एक 60 वर्षीय किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमीलाल के रूप में हुई है, जो डबवाली के रत्ताखेड़ा गांव का निवासी था। अमीलाल का शव गांव के हनुमान मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, शव की हालत बेहद ह्रदयविदारक थी। अमीलाल के सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से कई बार हमला किया गया था।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

घाव इतने गहरे थे कि घटनास्थल पर ही भारी मात्रा में खून फैला हुआ मिला। पुलिस का अनुमान है कि हत्या रात के समय की गई होगी और शव सुबह गांववालों को मिला।

अमीलाल कृषि कार्य (जमींदारी-खेतीबाड़ी) करते थे और गांव में सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, अमीलाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या की वजह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author