भारत सरकार की तरफ से शौचालय बनवाने के लिए दिए जा रहे 12 हजार रुपये,ऐसे करें आवेदन

स्वच्छ भारत मिशन ( svachchh bhaarat mishan ) के तहत सरकार ने घर-घर शौचालय (toilet ) बनवाने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत अधिकतर लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनवाने तथा उसे उपयोग में लाने की ...

स्वच्छ भारत मिशन ( svachchh bhaarat mishan ) के तहत सरकार ने घर-घर शौचालय (toilet ) बनवाने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत अधिकतर लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनवाने तथा उसे उपयोग में लाने की मुहिम में खुलकर भागीदारी की थी। सरकार ने एक बार फिर उन व्यक्तियों या परिवारों को शौचालय बनवाने के लिए मौका दिया है जिनके घरों में किसी कारणवश शौचालय नहीं बन पाया था।

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

सिरसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आवेदक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट https://sbm.gov.in/sbm_dbt/secure/login.aspx पर ऐप्लिकेशन फार्म सिटीजन टू प्रोवाइड आईएचएचएल ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लाभार्थियों के फार्म भरने के बाद जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी द्वारा दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके उपरांत जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा चैकिंग की जाएगी कि वास्तव में लाभार्थी द्वारा सरकार के नक्शे अनुसार दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण कर लिया गया है। इसके बाद लाभार्थी के बैंक खाते में 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

 

About the Author