बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगी बाइक, रेवाड़ी के युवा ने सैनिकों के लिए साइलेंट पेट्रोलिंग मशीन भी बनाई

ई- रिक्शा को मोडिफाई करके साइलेंट पट्रोलिंग मशीन का डेमो तैयार करने वाले संजय शर्मा रेवाड़ी के गाँव तिहाड़ा के रहने वाले है. जो जयपुर से एमबीए कर रहे है. और एक साधारण परिवार से सबंध रखते है. जिनके पिता ...

ई- रिक्शा को मोडिफाई करके साइलेंट पट्रोलिंग मशीन का डेमो तैयार करने वाले संजय शर्मा रेवाड़ी के गाँव तिहाड़ा के रहने वाले है. जो जयपुर से एमबीए कर रहे है. और एक साधारण परिवार से सबंध रखते है. जिनके पिता निजी कंपनी में काम करते है. संजय ने कहा कि सरहद पर देश की सुरक्षा करने वाले हमारें सैनिक विपरीत परिस्थितियों में तैनात रहते है. जिनके लिए कुछ करने का हम सबका भी दायित्व बनता है. इसी सोच के साथ उसने साइलेंट पेट्रोलिंग मशीन को डिजाइन किया है. ताकि सुरक्षा के साथ-साथ हमारे जवान मौसम की मार से भी बच सकें.

 

ये मशीन एक सॉफ्टवेयर से इस्तेमाल की जा सकती है. जिसके लिए एक मोबाइल एप को डिजाइन किया गया. जिसके अंदर बैठकर ही जवान आसानी से पेट्रोलिंग कर पायेंगे. साइलेंट पट्रोलिंग मशीन बुलेट प्रूफ होगी, जिसके अंदर गर्मी –सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए तामपान को सामान्य रखने के इंतजाम किये गए है. साथ ही जवान इस मशीन के अंदर बैठकर ही दुश्मन को टारगेट करके फायर कर पायेंगे.

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

silent patrolling machine

हैडक्वाटर से सीधे सम्पर्क के लिए भी एक डिवाइस मशीन में लगाया गया है. ख़ुफ़िया कैमरे और नाईटविजन कैमरे लगाये गए है.   मशीन के चार्जिंग के लिये सोलर पैनल लगाया गया है. साथ ही मशीन चलते वक्त खुद पे खुद चार्ज भी हो पाएगी. संजय शर्मा ने कहा कि फिलहाल ये मशीन देखने में सामान्य लग रही है. लेकिन विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार इसकी बोडी मोडिफाई की जायेगी. साथ ही ये रडार सिस्टम में ना आये इसके लिए खुद पे खुद मशीन का रंग भी बदलता रहें इस दिशा में वो काम कर रहे है.

 

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

संजय शर्मा इससे पहले बिना हेलमेट बाइक स्टार्ट ना हो पाने और बाइक को मोबाइल एप से ऑन-ऑफ़ करने के प्रोजेक्ट पर काम कर चुके है. संजय ने कहा कि उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद उसने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया. जिससे कि बिना हेलमेट लगाये बाइक –स्कूटर स्टार्ट ही नहीं होगी. ताकि कोई भी बिना हेलमेट के बाइक ना चलायें . इस हेलमेट में इन्बिल्ड कैमरा भी लगाया जा सकता है. ताकि हादसे के दौरान पुलिस घटनाक्रम को देख सकें.

इसके आलावा भी संजय शर्मा ने बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया था. जो बाइक के इंजन के साथ कनेक्ट होगा और फिर बाइक चोरी होने की सूरत में मोबाइल फोन से ही बाइक इंजन को बंद किया जा सकता है.  संजय ने कहा कि वो सभी प्रोज्केट्स पर आगे बढ़ना चाहते है. लेकिन आर्थिक मदद और कोई सहयोग ना मिलने के कारण उसे दिक्कत आ रही है.  संजय शर्मा के इनोवेटिव आइडियाज काबिलेतारीफ है. अगर उससे मदद मिले तो शायद वो काफी ओर अच्छा देश के लिए कर पायेगा.

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

About the Author