पत्नी को पसंद नही आया मेकअप, जेई पति ने सैलून में कराई तोड़फोड़

मूलरूप से दिल्ली के महरौली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कट एंड सैलून में बतौर मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार साढ़े 11 बजे नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी ...

मूलरूप से दिल्ली के महरौली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कट एंड सैलून में बतौर मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार साढ़े 11 बजे नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सैलून में आए थे। सैलून के मालिक से बात करने के बाद जेई की फेशियल की गई। उसके बाद उनकी पत्नी और पत्नी के साथ एक अन्य महिला को भी सुविधाएं दी गईं। सैलून में कार्यरत महिला कर्मचारी उन्हें रूम में लेकर गई। कुछ देर बाद जेई की पत्नी ने फोन कर बताया कि सैलून में किए गए काम से वह संतुष्ट नहीं है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

जिसके बाद जेई राकेश कुमार अपने अन्य कर्मचारियों के साथ सैलून में आए। उन्होंने कर्मियों संग गाली-गलौज की और धमकी देते हुए काम के पांच हजार रुपये बिना दिए ही वहां से चले गए। फिर कुछ देर बाद नगर निगम के कर्मचारी जीप लेकर वहां आए और सैलून के साइन बोर्ड को तोड़ गए।

वहीं नगर निगम के जेई राकेश ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने सैलून पर कार्रवाई के लिए टीम नहीं भेजी थी। वह शुक्रवार को छुट्टी पर थे।पुलिस ने सैलून मैनेजर की शिकायत पर आरोपी जेई के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

About the Author