Weather Update : हरियाणा समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी। ऐसे में मध्य और पूर्वी भारत के उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों में लू के दिन भी अधिक झेलने होंगे। मौसम ...

Weather Update : देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी। ऐसे में मध्य और पूर्वी भारत के उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों में लू के दिन भी अधिक झेलने होंगे। मौसम विभाग ने गर्मियों का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ा है।

अधिकतर राज्यों में धूप ने सोमवार के दिन लोगों को परेशान किया। धूप में तपिश काफी अधिक थी। इस पूरे हफ्ते तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। बारिश और बादलों की संभावना नहीं है। 4 और 5 अप्रैल को हवाएं तेज हो सकती हैं। हालांकि इसके बावजूद अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। 2 और 3 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री तक रह सकता है। 4 और 5 अप्रैल को हवाएं तेज हो जाएंगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

हवाओं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। आसमान साफ रहेगा। दोनों दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री रहा। वहीं 6 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री तक रहेगा।

अप्रैल में तेजी से बढ़ेगा तापमान
स्काईमेट के अनुसार अप्रैल और मई से प्री मॉनसून सीजन की शुरुआत होती है। अप्रैल में तापमान में तेजी से उछाल आ सकता है। मार्च की तुलना में अप्रैल का अधिकतम औसत तापमान 36.5 डिग्री तक रहता है। यानी सामान्य तौर पर भी अप्रैल का तापमान 7 डिग्री तक अधिक रहता है। औसत न्यूनतम तापमान भी 21.3 डिग्री रहता है। अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान और बढ़ेगा।

भरपूर धूप दिन के तापमान को अधिक बढ़ाएगी। हालांकि, समय-समय पर हवाएं तेज चलेंगी, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 4 और 5 अप्रैल को हवाएं मध्यम से तेज गति से चलेंगी। इसके बाद अगले हफ्ते 8 से 10 अप्रैल के बीच फिर से हवाएं तेज हो सकती हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन कुल मिलाकर तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के तीव्र होने की संभावना है और जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, तापमान और चढ़ सकता है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

8 से 10 दिन तक चलेगी लू
देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से गर्म रहेगा। वेस्टर्न और ईस्टर्न इंडिया में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है। वहीं देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। यानी दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी परेशान करेगी। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि नॉर्थ और ईस्ट इंडिया, मध्य भारत और नॉर्थवेस्ट इंडिया में इस बार 8 से 10 दिन तक लू पड़ सकती है, जबकि आमतौर पर यह 4-7 दिन तक ही रहती है।

राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश का हाल
राजस्थान: रेतीले राज्य में हल्की राहत की उम्मीद है। बारां, बांसवाड़ा, जयपुर, जैसलमेर, और जोधपुर में काले बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जयपुर में तापमान 17°C से 35°C रहेगा।
हरियाणा: हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, उकलाना, जींद, जुलाना, और कुरुक्षेत्र में गर्मी बढ़ेगी। यहाँ लू के साथ तापिश का असर रहेगा।
मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड से मैदानी इलाकों तक तापमान में उछाल आएगा। भोपाल (18°C-36°C), इंदौर, छिंदवाड़ा, दतिया, दामोह, छत्तरपुर, गुना, और ग्वालियर में लू परेशान कर सकती है।

बारिश रहेगी सामान्य
IMD के नॉर्थ इंडिया में अप्रैल के दौरान बारिश सामान्य रहेगी, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है। नार्थ इंडिया और देश में सामान्य तौर पर 39.2 एमएम बारिश होती है। इस दौरान नार्थवेस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों, वेस्ट सेंट्रल इंडिया और नार्थ ईस्ट इंडिया में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होगी। अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

About the Author