नाइट डोमिनेशन चलाकर किया गया वाहनों को चेक

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कागजात नहीं मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त किया गया। जिला पुलिस ने  शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट ...

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कागजात नहीं मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त किया गया। जिला पुलिस ने  शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी ने चेकिंग पार्टियां बनाकर और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 1849 वाहनों की जांच हुई। जिसमें 38 वाहनों के चालान काटे गए, 3 को इंपाउंड तथा 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
Night Domination Campaign by Police

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने अभियान के दौरान एक पीओ को गिरफ्तार करने के साथ देशी शराब की 63 बोतल भी बरामद की है। अभियान के तहत कुल 199 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया और 128 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए।

पुलिस द्वारा जिले भर में 48 चेक प्वाइंट बनाए गए थे। शनिवार की रात को पुलिस के 614 जवानों ने रात भर जांच अभियान चलाया। पुलिस नाकों पर 293 जवान, 76 जवान पैदल गश्त, 22 राइडर और 217 जवान पेट्रोलिंग में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा 6 अधिकारियों को चेकिंग के लिए नियुक्त किया गया।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

About the Author