कोरोना अपडेट: आज 76 नए केस , 51 ठीक हुए

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 35148 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2849 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2431 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब ...

कोरोना अपडेट: आज 76 नए केस , 51 ठीक हुए

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 35148 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2849 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2431 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 402 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 31927 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 372 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 402 एक्टिव केस हैं, इनमें 34 विभिन्न अस्पतालों में व 43 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 325 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

 

मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 76 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 18 धारूहेड़ा, 8 बावल, तीन सुर्खपुर, दो-दो जलियावास, मीरपुर व बालधन कलां, तथा एक-एक केस रालियावास, चिरहाड़ा, फतेहपुरी, खेड़ा आलमपुर, कोसली, मुसेपुर, नंदरामपुर बास, पाली, पुन्सिका, ततारपुर खालसा व खण्डौडा से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 51 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 22 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 7 बावल, तीन बालधन कलां तथा एक-एक केस कसौला, खेड़ा मुरार, मीरपुर, राजगढ़, टुमना, लालपुर, पिथनवास, रूध, जाहिदपुर व आलियावास से संबंधित हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author