हरियाणा के इन जिलों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, पढ़े कब होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच हरियाणावासियों के लिए एक अच्छी ख़बर है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुक्रवार तक खुश्क बने रहने तथा तापमान ...

भीषण गर्मी के बीच हरियाणावासियों के लिए एक अच्छी ख़बर है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुक्रवार तक खुश्क बने रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शुक्रवार देर रात्रि से हवा में बदलाव पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना बनी हुई है.जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक निजात मिलेगी.

 

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इसके साथ ही डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि 21 व 22 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं और इसके साथ ही उत्तर व पश्चिम क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं मानसून की बात करें तो भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मौसम विज्ञान में प्री- मानसून नहीं होता है, मगर हम मानसून के पहले के सीजन को प्री- मानसून की संज्ञा दे देते हैं.

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

उन्होंने बताया कि अभी मानसून केरल तक भी नहीं पहुंचा है.27 मई के आसपास मानसून केरल में दस्तक दे सकता है. इसके बाद हरियाणा तक पहुंचने में जुलाई के पहले सप्ताह तक का समय लग जाता है. मगर मानसून वास्तव में हरियाणा में कब तक दस्तक देगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी.

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

 

About the Author