Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ स्तर तक पहुंच गया है। जहां एक ओर लोग राहत की आस लगाए बैठे ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ स्तर तक पहुंच गया है। जहां एक ओर लोग राहत की आस लगाए बैठे हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिकांश इलाकों में लू और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दिल्ली में बारिश से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार रात को आए तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। इसके बाद गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस मौसम के औसत से 5.9 डिग्री कम है। हालांकि इस तूफान के कारण दो लोगों की मौत और 11 अन्य घायल हो गए।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पिछले 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि पूर्वी यूपी में गर्म हवाएं (लू) जारी रहेंगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पूरे राज्य में लू के चलते स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

राजस्थान में पारा 47 डिग्री के पार

राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है। श्रीगंगानगर में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। अन्य प्रमुख शहरों में भी हालात विकट हैं – पिलानी में 47.2°C, चुरू में 46.8°C, बीकानेर में 46.3°C, कोटा में 45.8°C, जैसलमेर में 45.4°C और जयपुर में 44.8°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 1-2 दिन राज्य में गर्मी और बढ़ सकती है। हालांकि, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 24 से 26 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

गोवा में भारी बारिश का अलर्ट

देश के पश्चिमी हिस्से गोवा में मौसम ने करवट ली है। लगातार दूसरे दिन बारिश हुई और मौसम विभाग ने 26 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते सरकार ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल दूधसागर झरना के पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है और नागरिकों से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

About the Author