Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों (28 और 29 जुलाई) तक लगातार बारिश की ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों (28 और 29 जुलाई) तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन 12 जिलों में आज यलो अलर्ट

आज जिन जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, उनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

इस बार मानसून सामान्य से 15% ज्यादा सक्रिय

2025 के मानसून सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 211.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य बारिश 184.9 मिमी मानी जाती है। यानी अब तक 15% अधिक बारिश हो चुकी है, जो कृषि के लिए अच्छा संकेत है।

28-29 जुलाई को कहां होगी बारिश?

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

28 जुलाई को चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल जिलों में अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश संभव है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी में बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार में हल्की बूंदाबांदी संभव है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author