Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी। दोनों कलाकारों ने एक साथ कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया है, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इनकी जोड़ी जितनी ऑनस्क्रीन हिट रही है, उतनी ही ऑफस्क्रीन भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है।
भोजपुरी दर्शकों के बीच खेसारी लाल यादव का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। जैसे ही उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है, फैंस उसे खूब प्यार देते हैं। वहीं काजल राघवानी भी अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं से दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त होती है कि उनके गाने लंबे समय तक ट्रेंड में बने रहते हैं।
इसी सिलसिले में खेसारी और काजल का एक पुराना लेकिन बेहद लोकप्रिय गाना है ‘फंसारी लगा ले’, जो आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इस गाने को एंटर10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और अब तक इसे 68 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।




