Haryana: हरियाणवी फेमस मॉडल की लाश मिली नहर में, बॉयफ्रेंड पर लगा आरोप

Haryana News: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसकी लाश सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू के आधार पर शव की ...

Haryana News: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसकी लाश सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान की गई।

24 वर्षीय शीतल, जो मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी, 14 जून (शनिवार) को गांव अहर में एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। उसी दिन उसने अपनी बहन नेहा को कॉल कर बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उससे मारपीट कर रहा है और जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट हो गई और फिर वह लापता हो गई।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

रविवार सुबह शीतल के बॉयफ्रेंड की कार दिल्ली पैरलल नहर में मिली, जिसमें से युवक को तो लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शीतल का कोई सुराग नहीं मिला। बहन ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने सोमवार सुबह जब नहर से महिला का शव बरामद किया, तब जाकर पुष्टि हुई कि वह शीतल ही है।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शीतल चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। तलाकशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है। वह पिछले कुछ समय से हरियाणवी म्यूजिक एल्बम्स में मॉडलिंग कर रही थी और बहन नेहा के साथ ही सतकरतार कॉलोनी में रहती थी।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

शीतल की बहन नेहा ने बताया कि कुछ माह पहले से शीतल ने करनाल के मॉडल टाउन स्थित होटल सुकून में काम करना शुरू किया था, जो इसराना निवासी सुनील का था। वहीं से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और बाद में उनकी दोस्ती गहरी हो गई। अब नेहा का आरोप है कि सुनील ही उसकी बहन की मौत के लिए जिम्मेदार है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author