Success Story : यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने यूपीएससी परीक्षा में 5 बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा को पास की और IAS अफसर बन गई।
कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरा किया IAS का सपना
हर साल यूपीएससी परीक्षा में लाखों उम्मीदवार बैठते हैं कई उम्मीदवारों को तो पहले ही प्रय़ास में सफलता मिल जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भी उम्मीदवार होते हैं जिन्हें कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलती। आज हम आपको एक ऐसी ही उम्मीदवार IAS प्रियंका गोयल ने छठे प्रयास में अपना सपना पूरी कर लिया।
हासिल की 369 वीं रैंक
प्रियंका गोयल का जन्म देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से ग्रेजुएशन के दौरान बीकॉम की डिग्री हासिल की और उसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया। इन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में इस परीक्षा को पास किया और 369वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ सफलता प्राप्त की और IAS बन गई।
5 बार मिली असफलता
कई मुश्किलों के बावजूद भी प्रियंका ने हार नहीं मानी और शिद्दत के साथ अपनी तैयारी की। अपनी 6 साल की तैयारी के दौरान उन्होंने कई असफलताओं का अनुभव किया, लेकिन दृढ़ संकल्प के कारण उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया। ऑप्शनल सब्जेक्ट लोक प्रशासन में 292 अंकों के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किया और फाइनल लिस्ट में उन्होंने 193 इंटरव्यू के स्कोर के साथ कुल 965 अंक हासिल किए हैं।




