Rewari Crime: अवैध हथियार मामले में CIA रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Rewari Crime: सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी सुनील उर्फ बाबुराव के रूप में ...

Rewari Crime: सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी सुनील उर्फ बाबुराव के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जून को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि पवन कुमार निवासी गांव आराम नगर जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी अपने गांव के बस स्टेण्ड से कनुका जाने वाली सडक पर किसी के इन्तजार मे खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन कुमार निवासी गांव आराम नगर बतलाया।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी पिस्टल व 01 जिंदा रोंद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने बताया की उपरोक्त हथियार उसे गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री ने उपलब्ध करवाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनो आरोपी पवन कुमार व इंद्रजीत उर्फ चुर्री को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव रामपुरा निवासी सुनील उर्फ बाबुराव को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About the Author