Rewari Police Alert: गांवों में CCTV कैमरे लगाने पर जोर, थाना प्रभारियों ने की अहम बैठक

Rewari Police Alert:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिव दर्शन व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक ...

Rewari Police Alert:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिव दर्शन व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक फुल कुमार ने अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव सहित नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अलावा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवो में शरारती तत्वों, नशाखोरी करने व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखने बारे भी अपील की तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर दे। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author