Success Story: रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई कर बनीं IAS अफसर, फर्स्ट अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC

  Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी की रहने वाली अनन्या सिंह के बारे में ...

 

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी की रहने वाली अनन्या सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सिर्फ एक साल की तैयारी से UPSC परीक्षा पास कर IAS अफसर बन गई।

इस स्कूल से की पढ़ाई

अनन्या सिंह ने प्रयागराज के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। अनन्या 10वीं और 12वीं दोनों में सीआईएससीई बोर्ड से डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही थी। अनन्या ने 12वीं के बाद दिल्ली से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

बचपन से था IAS बनने का सपना
बचपन से ही अनन्या IAS अफसर बनना चाहती थी। उन्होंने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में UPSC की तैयारी शुरु कर दी।

रोज 7-8 घंटे पढ़ाई

यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी के लिए अनन्या सिंह (Ananya Singh) शुरुआत में रोजाना 7-8 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। लेकिन बेस मजबूत होने के बाद उन्होंने पढ़ाई का समय कम कर लिया और इसे रोजाना 6 घंटे फिक्स कर लिया। हालांकि वह अपने टाइम टेबल का खास ध्यान रखती थीं और किसी दिन भी 6 घंटे से कम पढ़ाई नहीं करती थीं।

बनाया था टाइम टेबल

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनन्या सिंह (Ananya Singh) ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम-टेबल बनाया था और उसी को ध्यान में रखकर हमेशा पढ़ाई करती थीं। अनन्या का कहना है कि प्री और मेंस एग्जाम से पहले का समय बहुत कठिन होता है और इस दौरान कड़ी मेहनत करना जरूरी है।

सबसे पहले बनाई किताबों की लिस्ट

यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए अनन्या ने सबसे पहले किताबों की लिस्ट तैयार की और सिलेबस के अनुसार किताब जमा किए। इसके बाद उन्होंने हैंड नोट्स बनाएं। अनन्या का कहना है कि नोट्स बनाने के दो फायदे होते हैं। एक तो नोट्स लिखने की वजह से आंसर दिमाग में रजिस्टर हो जाते हैं। इसके साथ ही ये शॉर्ट और क्रिस्प थे, जिसकी वजह से रिवीजन में बहुत आसानी होती है।

फर्स्ट अटेंप्ट में बनीं IAS

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

अनन्या सिंह (Ananya Singh) ने पहले प्रयास में ही आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया। अनन्या ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) के लिए सिर्फ एक साल तैयारी की और पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। अनन्या ने साल 2019 में सिविल सर्विस एग्जाम में ऑल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल की और आईएएस अफसर बन गईं।

About the Author