सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो पर लगेगा जुर्माना ,पढ़े डिटेल से

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रेवाड़ी की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया जा रहा है, जिसके लिए बोर्ड की ओर से शहर ...

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रेवाड़ी की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया जा रहा है, जिसके लिए बोर्ड की ओर से शहर में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं और लोगों को शपथ दिलाई जा रही है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिला के आम नागरिकों, सभी दुकानदारों, व्यापारियों, होटल व ढाबा संचालकों आदि से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए सरकार व प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस महाअभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही प्लास्टिक बैग मुक्त भारत का सपना साकार होगा। आमजन भी सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

75 माईक्रोन से नीचे के सभी प्रकार के प्लास्टिक पर बैन :

Single Use Plastic banned

डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला की सीमा में 75 माईक्रोन से नीचे के सभी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग वर्जित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज से प्लास्टिक की डंडियों वाले इयर बड, गुब्बारा स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, लॉलीपॉप की डंडी, आइसक्रीम की डंडी, थर्माकोल के सजावटी सामान, प्लेट, कप, गिलास, डोने, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, मिठाई के डिब्बों पर लगने वाली पन्नी, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र, सौ माईक्रोन से नीचे के सभी बैनर प्रतिबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर परिषद की ओर से प्रतिदिन मुनादी भी करवाई जा रही है। इस बारे विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
आदेश की अवहेलना करने वालों के कटेंगे 500 रूपए से 25 हजार तक के चालान :

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि शहरी निकाय विभाग द्वारा पॉलिथीन रोकथाम अभियान के दौरान 100 ग्राम या इससे कम वजन पर पांच सौ रुपए, 101 से 500 ग्राम वजन तक 15 सौ रुपए, 501 से 1 किलोग्राम वजन तक 3 हजार रुपए, 1 किलोग्राम से 5 किलोग्राम वजन तक 10 हजार रुपए, 5 किलोग्राम से 10 किलोग्राम वजन तक 20 हजार रुपए तथा 10 किलोग्राम या इससे अधिक वजन पकड़े जाने पर 25 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला में प्लास्टिक वेस्ट रूल्स की कड़ाई एवं सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author