Sapna Choudhary: सपना चौधरी के नए गाने ‘देवरानी जेठानी’ ने मचाई धूम, लोग कर रहे खूब पसंद

Sapna Choudhary: सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और डांसर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस हमेशा मोहित रहते हैं। उनका हर नया गाना सोशल मीडिया पर हिट हो जाता है, और ...

Sapna Choudhary: सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और डांसर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस हमेशा मोहित रहते हैं। उनका हर नया गाना सोशल मीडिया पर हिट हो जाता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सपना चौधरी का नया गाना “देवरानी जेठानी” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस गाने में सपना चौधरी और राखी लोछब की देसी नोकझोंक और शानदार डांस देखे जा सकते हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। गाने के लिरिक्स प्रहलाद फागण ने लिखे हैं, और इसे मीनाक्षी पांचाल और नोनू राणा ने गाया है। “देवरानी जेठानी” का यह गाना 10 जनवरी को रिलीज हुआ था, और अब तक इसे 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

सपना चौधरी और राखी लोछब की जोड़ी ने इस गाने में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस से सबका दिल जीत लिया है। फैन्स भी इस गाने को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, जैसे एक फैन ने लिखा, “सपना जेठानी जीत गई,” और दूसरे फैन ने कहा, “मैं हमेशा से इन दोनों की जोड़ी देखना चाहता था, मजा आ गया।”

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनका उनके फैंस को बहुत इंतजार रहता है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और उनकी फोटोज को लोग खूब पसंद करते हैं।

अगर आपने “देवरानी जेठानी” नहीं देखा है, तो इस गाने का मजा जरूर लें, जो सपना चौधरी के देसी अंदाज और नोकझोंक से भरा हुआ है!

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

About the Author