Sabi River Barrage: रेवाड़ी मे NGT की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिए सैंपल, साबी नदी बैराज में छोड़ा जा रहा दूषित पानी

Sabi River Barrage: आपको बता दें कि रेवाड़ी जिला सूखे इलाके में गिना जाता है। जहां का भूमिगत पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। भूमिगत पानी को सुधारने के लिए यहाँ साबी नदी बैराज (Sabi River Barrage) कि ...

Sabi River Barrage: आपको बता दें कि रेवाड़ी जिला सूखे इलाके में गिना जाता है। जहां का भूमिगत पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। भूमिगत पानी को सुधारने के लिए यहाँ साबी नदी बैराज (Sabi River Barrage) कि सुखी जमीन पर दूषित पानी को ट्रीट करके छोडने के लिए करोड़ों रूपय खर्च किए गए। यहाँ जलस्तर तो ऊपर आ गया लेकिन दूषित पानी को बिना ट्रीट किए छोडने से प्रदूषण भी बड़े स्तर पर फैल गया।

एनजीटी कोर्ट के आदेश पर सैंपल हुये और पाए सभी सैंपल फेल 

Sabi River Barrage

प्रदूषण को देखते हुये खरखड़ा निवासी प्रकाश यादव ने शासन – प्रशासन को शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो प्रकाश ने एनजीटी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया । जिसके बाद एनजीटी कोर्ट के आदेश पर सैंपल हुये और सभी सैंपल फेल पाये गए। लेकिन साथ ही संबधित विभागों ने कहा था कि उन्होने सुधार किया है।

Rewari Voter List Update 2026: July 14 is the deadline; failure to fill out the enumeration form could result in your name being removed from the voter list.
Rewari Voter List Update 2026: 14 जुलाई आखिरी तारीख, गणना प्रपत्र नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से हट सकता है नाम

इस मामले में अब 24 अप्रैल ओ एनजीटी कोर्ट में सुनवाई है। सुनवाई से पहले एडीसी रेवाड़ी , प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हरियाणा के अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी के अधिकारियों ने पानी के सैंपल लिए है। धारुहेड़ा , खरखड़ा, रेवाड़ी शहर, कालूवास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और साबी नदी बैराज (Sabi River Barrage) में भरे दूषित पानी के सैंपल लिए है।

Rewari News: Names of voters who fail to fill out the enumeration form may be removed from the voter list; DC Abhishek Meena issues instructions.
Rewari News: गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं, DC अभिषेक मीणा के निर्देश

रेवाड़ी जिले में दूषित पानी की बड़ी समस्या

रेवाड़ी जिले में दूषित पानी की बड़ी समस्या है। धारुहेड़ा के अंदर तो राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से कैमिकल युक्त पानी आता है। जिसको लेकर एक दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस मामले में पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा है कि 9 साल तक राव इंद्रजीत सिंह ने कुछ नहीं किया। अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए राव इंद्रजीत सिंह बैठक कर रहे है।

Rewari Cyber Fraud: Two more accused arrested in ₹93 lakh fraud case; total of 7 apprehended.
Rewari Cyber Fraud: 93 लाख की ठगी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 7 आरोपी दबोचे
About the Author