Rohtak Bar Election 2025: हरियाणा के रोहतक में बार चुनाव के लिए आज नहीं होगी वोटिंग, चुनाव अधिकारी ने जारी की सूचना

Rohtak Bar Election 2025: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो रोहतक जिला बार एसोसिएशन के लिए चुनाव के लिए आज मतदान नहीं होगा। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने गुरुवार की ...

Rohtak Bar Election 2025: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो रोहतक जिला बार एसोसिएशन के लिए चुनाव के लिए आज मतदान नहीं होगा। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने गुरुवार की आधी रात को पत्र जारी कर दिया है।

चुनाव अधिकारी ने मतदान से तीन घंटे पहले सुबह पांच बजे इस आशय की सूचना सार्वजनिक की। उनका कहना है कि बार काउंसिल फिर से मतदान की तिथि तय करेगी।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

इस बार काउंसिल ने चुनाव को लेकर सख्त गाइड लाइन तय की हैं। नियमों का हवाला देकर चार सदस्यीय चुनाव कमेटी ने 3,536 में से 1200 से ज्यादा वोट काट दी थी। हालांकि, बाद में आपत्ति दर्ज कराने पर कुछ वोट जोड़ने पर आंकड़ा 2,325 तक पहुंच गया है।

खबरों की मानें, तो बार एसोसिएशन के जिला चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक का कहना है कि  पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने अगले आदेशों तक रोहतक बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को मतदान नहीं होगा। इसके लिए फिर से नई तिथि तय की जाएगी और इसमें करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

About the Author