Rewari News: APK फाइल भेजकर 90 हजार की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: साइबर थाना पुलिस ने APK फाइल भेजकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी ...

Rewari News: साइबर थाना पुलिस ने APK फाइल भेजकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह के रूप में हुई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 15 जून को गांव बोलनी निवासी सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 8 मई को अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक APK फाइल आई। फाइल पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैंग  हो गया। इसके बाद उसने अपना फोन रिसेट किया, तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलावर को मामले में संलिप्त तीन आरोपी जिला पानीपत के गांव नन्हेड़ा निवासी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन के खाते में ठगी की 90 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि चमन लाल और जयसिंह ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author