Amrit Sarovar Rewari: बूढ़पुर में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, राव नरबीर सिंह 26 जून को करेंगे शिलान्यास

Amrit Sarovar Rewari:  जिला के गांव बूढ़पुर में अमृत योजना के तहत बनने वाले अमृत सरोवर व बायोडायवर्सिटी पार्क का शिलान्यास शुक्रवार को हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। अमृत सरोवर का उद्देश्य स्थानीय जल ...

Amrit Sarovar Rewari:  जिला के गांव बूढ़पुर में अमृत योजना के तहत बनने वाले अमृत सरोवर व बायोडायवर्सिटी पार्क का शिलान्यास शुक्रवार को हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। अमृत सरोवर का उद्देश्य स्थानीय जल संरक्षण को बढ़ावा देना, आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाना और लोगों को एक स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

वहीं मंत्री राव नरबीर सिंह गांव के मंदिर में बाबा धर्मदास महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिलान्यास समारोह में हरियाणा के वन संरक्षक मुख्य प्रधान डा. के.सी. मीणा व भक्ति सेवा आश्रम दड़ौली के स्वामी सम्पानंद महाराज भी मौजूद रहेंगे।
मंडल वन अधिकारी दीपक नंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इलाके के लिए लोगों के बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। अमृत सरोवर के निर्माण से केवल सौंदर्य बढ़ेगा ही नहीं, बल्कि जल पुनर्भरण में भी बड़ा सुधार होगा। स्थानीय निवासियों के लिए यह स्थान मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ, सैर-सपाटे और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। गांव बूढ़पुर में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित होने से आस-पास के गांवों को भी लाभ मिलेगा।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author