बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बनाई रणनीति , लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती के भी आदेश

रेवाड़ी में कोरोना वायरस के केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है ..आज भी जिले में 30 नए पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौटे है .. आज का हेल्थ बुलेटिन हम आपको बताये ...

रेवाड़ी में कोरोना वायरस के केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है ..आज भी जिले में 30 नए पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौटे है ..
आज का हेल्थ बुलेटिन हम आपको बताये लेकिन उससे पहले आपके लिए जानना जरुरी है की कल 20 और 21 जुलाई को रेवाड़ी नगर परिषद् क्षेत्र यानी रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र सहित धारूहेड़ा से लगती हुई नारायण विहार , भगवान् सिंह कालोनी व् निरंजन कालोनी बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इन क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है ..और इसी फैलते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन इन इलाकों को बंद करके सेनेटाईज किया जायेगा … आपको बता दें की अभीतक जिले में 10464 नागरिकों के सैम्पल्स लिए गए है ..जिनमें से 1078 पॉजिटिव मिल चुके है .. और इनमें से 633 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 437 मरीज एक्टिव है..

पिछले एक सप्ताह से जितने पॉजिटिव केस सामने आ रहे है उनमें रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा से अधिकांश केस सामने आये है .. आपको बता दें की धारूहेड़ा के नारायण विहार में अबतक 37 केस , कर्णकुंज में 27 केस , निरंजन कालोनी में 8 केस ,और धारूहेड़ा की ही भगवान सिंह कालोनी में 10 मिल चुके है . वही रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 केस, कायस्थवाड़ा 28 केस और चौधरीवाड़ा में 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है. इस सभी क्षेत्रों का जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने एक दिन पहले जायजा लिया था. जिसके बाद आज कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए दो दिनों तह रेवाड़ी धारूहेड़ा बंद करके इन क्षेत्रों को सेनेटाईज करने का फैसला लिया गया है .

Majra AIIMS Rewari Update: New update on the ₹1,600 crore Majra AIIMS project
Majra AIIMS Rewari Update:रेवाड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1600 करोड़ के माजरा एम्स को लेकर आई नई अपडेट

20 और 21 जुलाई को बंद के दौरान किन –किन लोगों को छूट रहेगी उसकी जानकरी हम आपको दें लेकिन उस पहले आपको बता दें की आज कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 285 सैम्पल लिए है ..जबकि पहले लिए गए सैम्पल में से 355 सैम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है . आज जिले में जो 30 पॉजिटिव केस मिले है उनमें से 24 केस रेवाड़ी शहर से , दो-दो केस आकेड़ा व करनावास से और एक-एक केस जाटूसाना व बावल से संबंधित हैं जबकि ठीक होने वाले 19 केसों में से 11 धारूहेड़ा, 6 रेवाड़ी शहर व दो छव्वा से संबंधित हैं।

अब आपको बताते है की 20 -21 जुलाई को बंद के दौरान अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, फार्मेसी, कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगीं जबकि किराना, फल व सब्जी की दुकानें (प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) खुली रहेंगीं। और ये आदेश इंडस्ट्रीज और सरकारी व निजी कार्यालयों पर लागू नहीं होंगें। जिलाधीश ने कहा है की अगर कोई आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाही की जायेगी .

Health Camp: Camps for the disabled and senior citizens will be held every Friday in Rewari.
Health Camp: रेवाड़ी में हर शुक्रवार लगेगा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच-माप शिविर, मिलेंगे सहायक उपकरण

इसके आलावा लगातार लोगों की शिकायतें आ रही है की जो पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट है वो मनमर्जी से बाहर आ रहे है ..जिसके बाद जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा है की पॉजिटिव मिले वाले मरीजों के घर के सामने स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा किया हुआ है अगर कोई उसे उतारता या फाड़ता है …और घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है की जो मरीज मनमानी करते है उसकी शिकायत जिला प्रशासन को करें …ताकि उके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें और सुचना देने वालो का नाम पता गुप्त रखा जाएगा .

Health Update: Haryana signs 10-year MoU with Medanta Foundation.
Health Update: हरियाणा का मेदांता फाउंडेशन के साथ 10 वर्षीय MoU, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-गुरुग्राम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
About the Author

Related Articles