कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन:सोमवार को 80 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 94 नए पॉजिटिव मिले

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 91916 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7913 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7188 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब ...

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 91916 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7913 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7188 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 37 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 688 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 83701 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 302 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 688 एक्टिव केस हैं, इनमें 36 विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 649 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
  सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 94 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 20 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 9 गामड़ी, 7 बावल, 6 रामपुरा, 4-4 कोसली व मन्दौला, 2-2 बधराना, बूढपुर, गोपालपुर गाजी, कसौला, लूखी, बव्वा, रतनथल, जाहिदपुर व जैनाबाद, तथा एक-एक केस अहरोद, आलमगिर, आसलवास, बलवाड़ी, बेरवाल, बिसोहा, बेरली कलां, कालूवास, नठेडा, पाली व गोठड़ा से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 80 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 26 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 4-4 बावल, नंगली गोधा, भूरथल जाट, 3-3 टांकड़ी व रामुपरा, 2-2 कोसली, जाटूसाना, कुंभावास, बासदूधा व पाडला, तथा एक-एक केस बूढपुर, भाण्डोर, गिंदोखर, मसानी, जाडरा, करावरा, कुण्ड, लूलाअहीर, मनेठी, मीरपुर, मुंदी, नैचाना, नांगल जमालपुर, पाल्हावास, पिथड़ावास, गुरावड़ा, काकोडिय़ा, खलियावास व जाहिदपुर से संबंधित हैं।
  जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author