दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है । करीबन एक  महीने  से बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ ...

दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

रेवाड़ी जिले में कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है । करीबन एक  महीने  से बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे है लेकिन राहत की बात ये थी कि जिले में मरीजो का रिकवरी रेट भी अच्छा रहा है । लेकिन अब दो दिनों में 3 संक्रमित मरीजों की मौत होने से फिर  जिले में खलबली मच गई है । आपको बता दें कि 8 मरीजों की अबतक कोरोना वायरस के चलते मौत हो चुकी है और जो दो दिनों में ओर 3 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है उनकी अभी स्वस्थ्य विभाग पुष्टि करेगा कि क्या कोरोना वायरस के चलते ही क्या इन मरीजो की मौत हुई या नहीं । संक्रमित 3 मरने वाले मरीज पहले से दूसरी बीमारी का इलाज करा रहे थे । जिनमें एक 95 वर्ष का बुजुर्ग , 64 वर्ष का बुजुर्ग और 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है । जिनकी मौत की असल वजह स्वास्थ्य विभाग की जाँच के बाद सामने आयेगी ।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वहीं आज के हेल्थ बुलेटिन की बात करें तो जिले में आज 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए है और अभीतक 22236 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1900 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और जिले में कोविड पॉजिटिव के 372एक्टिव केस रह गए हैं । जबकि 19714 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और शेष 622 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज जिले में जो 20 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, इनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 3 भाड़ावास और एक सीहा से संबंधित हैं।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author