Rental Wives of Thailand: इस देश में किराए पर मिलती है खूबसूरत बीवियां, खरीदने के लिए लगती है बोली

Rental Wives: थाईलैंड ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए लाखों लोगों का मेला सा लगा रहता है। समुद्र से घिरा होने की वजह से यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पर्यटन इस देश में आय का ...

Rental Wives: थाईलैंड ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए लाखों लोगों का मेला सा लगा रहता है। समुद्र से घिरा होने की वजह से यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पर्यटन इस देश में आय का प्रमुख जरिया है।

आमतौर पर थाइलैंड का जिक्र पर्यटन के हवाले से ही किया जाता है, लेकिन इस देश की चर्चा कुछ और कारणों से भी होती है। हाल ही में एक किताब के सामने आने के बाद थाइलैंड में रेंटल वाइफ के चलने को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

इस चलन के रूट्स थाईलैंट के पटाया परंपराओं में है। यहां पर लोग बीवी किराए पर ले सकते हैं। इस वाइफ ऑन हायर और ब्लैक पर्ल भी कहा जाता है। यह एक तरह का अस्थाई विवाह होता है, जिसमें किसी युवती को पैसे देकर कुछ समय के लिए वाइफ बनाया जा सकता है।

तय समय तक वह युवती वाइफ के सारे फर्ज अदा करती है। हालांकि यह प्रथा अब एक व्यवसाय का रूप लेती जा रही है। आइए जानते हैं क्या है थाइलैंड में तेजी से फलता-फूलता रेंटल वाइफ का चलन, कौन होती है रेंटल वाइफ और कितने समय के लिए बनती हैं ये वाइफ।

किताब से हुआ खुलासा

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

हाल ही में लावर्ट ए इमैनुएल की किताब थाई टैबू-द राइज ऑफ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी: एक्सप्लोरिंग लव, कॉमर्स एंड कॉन्ट्रोवर्सी इन थाइलैंड्स वाइफ रेंटल फेनोमेनन ने इस चलन के बारे में पूरी दुनिया को बताया।

इस किताब में बताया गया है कि थाईलैंड में पत्नी को किराये पर रखने की विवादास्पद प्रथा कैसे तेजी से अब बढ़ रही है और यह आय का एक प्रमुख स्रोत बनती जा रही है। यह वहां की महिलाओं के लिए जीविका साधन बन गई है।

पर्यटक करते हैं हायर

थाईलैंड में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। देश में दूर दराज और ग्रामीण इलाकों की लड़कियां पैसों के लिए पर्यटकों की रेंटल वाइफ बनती हैं। यह ट्रेंड थाईलैंड के पटाया के रेड लाइट इलाके, बार और नाइट क्लबों से अपना व्यवसाय चलाते हैं। थाईलैंड में यह व्यवसाय के रूप में तेजी से फैल रहा है।

तेजी से फलता-फूलता बिजनेस

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

थाईलैंड में रेंटल वाइफ की विवादास्पद प्रथा है। गरीब पृष्ठभूमि की महिलाएं पैसा कमाने के लिए विदेशी पर्यटकों की पत्नी बनकर रहना शुरू कर देती हैं। यह व्यवस्था कोई औपचारिक विवाह नहीं है। एक अस्थाई अनुबंध होता है और कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक के लिए किया जाता है।

महिलाएं पैसा कमाने और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इस तरह के काम करती हैं। ये महिलाएं मुख्य रूप से बार या नाइट क्लब में काम करती हैं और बेहतर ग्राहक मिलने पर रेंटल वाइफ बन जाती हैं।

किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता और शिक्षा और समय के अनुसार तय होती है। रकम 1600 डॉलर से 116000 डॉलर तक हो सकती है। इस प्रथा को लेकर थाईलैंड में कोई कानून नहीं है।

जापान और कोरिया से प्रेरित

थाइलैंड में यह प्रथा हाल ही में तेजी से फैलना शुरु हो गई है। इस तरह की सेवा जापान और कोरिया में पहले से ही है। थाईलैंड में इसके तेजी से बढ़ने की कई वजहें है। शहरीकरण और बिजी लाइफ में लोगों का अकेलापन बढ़ रहा है। ऐसे में लोग स्थाई रिश्ते की जगह अस्थाई रिश्ता बनाना पसंद करने लगे हैं।

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

थाईलैंड में रिश्तों, स्वतंत्रता को लेकर लचीले दृष्टिकोण के कारण भी यह प्रथा तेजी से फैल रही है। थाईलैंड की सरकार का भी मानना है कि रेंटल वाइफ की प्रथा देश में मौजूद है और पर्यटकों के कारण यह व्यवसाय का रूप ले चुकी है। सरकार का मानना है कि इस प्रथा को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है।

About the Author