कोहरे में सड़क पर चलने समय इन बातों का रखें ध्यान

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ीने सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे को लेकर वाहन चालको के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत कोहरे के दौरान वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत ...

कोहरे में सड़क पर चलने समय इन बातों का रखें ध्यान

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ीने सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे को लेकर वाहन चालको के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत कोहरे के दौरान वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इस संबध में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बढती सर्दी के साथ कोहरे के कारण हादसे होने की संभावना बढ़ जाती हैं। यदि वाहन चालक थोड़ी सी सावधानी बरतें और पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि होने से बचाई जा सकती है।

 

HTET EXAM
HTET EXAM: हरियाणा में जुलाई में होगा HTET एग्जाम, गृह जिले में बनेंगे सेंटर

कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय इन बातों का रखे ध्यान:-

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने कहा कि विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालक ध्यान दे :

  • जैसे घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं ।
  • कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं।
  • वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे . ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता।
  • हेड लाइट लो बीम पर रखे। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।

कोहरे में सड़क पर चलने समय इन बातों का रखें ध्यान

Birth Certificate
Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

एसपी ने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे बनी पीली लाईन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है। वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके। हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले वाहनों को अकेली फॉग लाईट दिखाई नहीं देती।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाईट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं। कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें। कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें ।

वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। खासतौर से ट्रक या टैंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें। अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर खड़ा करें और उसकी लाईट जलायें ।

Cash Limit Home
Cash Limit Home: घर में कितना रख सकते हैं नकद पैसा, जानिए क्या है RBI की कैश लिमिट?

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कोहरे के चलते सभी थाना व चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिये गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

About the Author