HTET EXAM: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) जुलाई महीने में होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली है।
चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड सचिव और चेयरमैन का पद खाली होने की वजह से यह परीक्षा अटकी हुई थी। लेकिन अब ये दोनों पद भर गए हैं। क्योंकि ऐसी परीक्षा के लिए दोनों पदों पर अधिकारियों का होना जरूरी है।
बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली है। वहीं जुलाई महीने में HTET परीक्षा आयोजित की जाएगी।
गृह जिले में बनाए जाएंगे केंद्र
HTET परीक्षा के दौरान अभ्ययर्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए गृह जिले में केंद्र बनाए जाएंगे। ताकि उन्हें ज्यादा भागदौड़ ना करनी पड़े। साथ ही परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर जैमर और CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही केंद्रों पर बोर्ड की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।





