Bhojpuri Song: पवन सिंह के ‘कलकतिया राजा’ गाने ने मचाई धूम, 221 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग, आवाज और हिट गानों के कारण वह दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। पवन सिंह, जो भोजपुरी फिल्म ...

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग, आवाज और हिट गानों के कारण वह दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। पवन सिंह, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं, ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। इनकी फिल्मों और गानों को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, और सोशल मीडिया पर भी इनका जलवा कायम रहता है।

हाल ही में, पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। गाने का नाम है ‘कलकतिया राजा’। यह एक एल्बम सॉन्ग है जो 2023 में रिलीज हुआ था। गाना इतना हिट हुआ कि इसे कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिल गए। ‘कलकतिया राजा’ को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है, और इसके बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसका संगीत तैयार किया है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

इस गाने को यशी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, और अब तक इस गाने ने 217 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं। गाने की शूटिंग भी बेहद आकर्षक और शानदार तरीके से की गई है, जिसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्या पांडे भी नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

पवन सिंह के गाने न केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच हिट होते हैं, बल्कि इनकी आवाज और गाने को बॉलीवुड में भी सराहा जाता है। पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खबरों में रहते हैं।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती
About the Author