Haryana: हरियाणा में शामलात भूमि पर मिलेगा मालिकाना हक, देनी होगी इतनी कीमत

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्राम शामलात भूमि पर वर्षों पूर्व बनाए गए मकानों को नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 और इससे संबंधित नियमों में संशोधन करते ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्राम शामलात भूमि पर वर्षों पूर्व बनाए गए मकानों को नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) अधिनियम, 1961 और इससे संबंधित नियमों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि जो ग्रामीण 31 मार्च, 2004 से पहले शामलात देह की अधिकतम 500 वर्ग गज भूमि पर मकान बना चुके हैं।

वे अब उसे सिर्फ डेढ़ गुना कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक में बदलवा सकते हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। कब्जा की गई भूमि 500 वर्ग गज से अधिक नहीं होनी चाहिए।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

वह भूमि तालाब, सड़क या अन्य किसी सार्वजनिक/महत्वपूर्ण कार्य के लिए आरक्षित नहीं होनी चाहिए। निर्मित क्षेत्र के अतिरिक्त खुला क्षेत्र 25% से अधिक नहीं होना चाहिए। संबंधित ग्रामीण को ग्राम पंचायत में आवेदन देना होगा, जिसमें मकान के निर्माण और कब्जे का पूरा ब्यौरा देना होगा।

ग्राम पंचायत और ग्राम सभा में इस आवेदन पर विचार के बाद प्रस्ताव पास किया जाएगा। यह प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और जिला उपायुक्त के माध्यम से पंचायत विभाग के महानिदेशक को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर ग्राम पंचायत द्वारा भूमि का बिक्रीनामा तहसील में रजिस्टर्ड करवाया जाएगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी कर दिया है। साथ ही, जल्द ही इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा ताकि आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल और सुगम बनाया जा सके।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author