पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

सभी नौकरीपेशा लोगो के EPFO में अकाउंट होता है.लेकिन अब आगामी 1 अप्रैल से इन्ही PF अकाउंट्स में बदलाव होने जा रहा है. जिसका सीधा असर आप जैसे लोगो पर पड़ेगा. दरअसल, 1 अप्रैल, 2022 से मौजूदा पीएफ( PF) अकाउंट्स ...

पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

सभी नौकरीपेशा लोगो के EPFO में अकाउंट होता है.लेकिन अब आगामी 1 अप्रैल से इन्ही PF अकाउंट्स में बदलाव होने जा रहा है. जिसका सीधा असर आप जैसे लोगो पर पड़ेगा. दरअसल, 1 अप्रैल, 2022 से मौजूदा पीएफ( PF) अकाउंट्स को दो भागों में बांटने की संभावना है. 1 अप्रैल के बाद सभी PF अकाउंट्स नॉनटैक्सेबल तथा टैक्सेबल कॉन्ट्रिब्यूशन अकाउंट दो भागों में बांट दिए जाएंगे और इन सभी PF अकाउंट्स पर टैक्स लगने लगेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के द्वारा प्रदान जानकारी के अनुसार क्लोजिंग अकाउंट भी नॉनटैक्सेबल अकाउंट्स में शामिल किए जाएंगे. सरकार के अनुसार इन नए नियमों को लाने का उद्देश्य उन लोगों को सरकारी स्कीम से दूर रखना है, जिनकी इनकम बहुत अधिक है. यानि हाई इनकम वाले लोगों को सरकारी वेलफेयर स्कीम का फायदा लेने से रोकना है.

HTET EXAM
HTET EXAM: हरियाणा में जुलाई में होगा HTET एग्जाम, गृह जिले में बनेंगे सेंटर

httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720migrated8ae11fcf52118904dacf545562144017 10

PF नियम के नए नियम

– सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी सीबीडीटी (CBDT) के मुताबिक नॉन-टैक्सेबल अकाउंट्स में उनका क्लोजिंग अकाउंट भी शामिल होगा, क्योंकि इसकी तारीख 31 मार्च, 2021 होती है.

पीएफ एकाउंट्स पर 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम,जानिए क्या होगा इसका असर

Birth Certificate
Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

– सालाना ₹ 2.5 लाख से ज्यादा के एंप्लाई कॉन्ट्रिब्यूशन से पीएफ इनकम पर नया टैक्स लागू करने के लिए आईटी नियमों के तहत एक नई धारा 9D शामिल की गई है.

– टैक्सेबल ब्याज गणना के लिए मौजूदा पीएफ अकाउंट में दो अलग-अलग अकाउंट बनाए जाएंगे.

Cash Limit Home
Cash Limit Home: घर में कितना रख सकते हैं नकद पैसा, जानिए क्या है RBI की कैश लिमिट?

पिछले साल सितंबर में सरकार ने नए इनकम टैक्स नियमों को नोटिफाई किया था, जिसके अनुसार पीएफ अकाउंट्स(PF Account) को दो भागों में बांटा जाएगा. जिसमें उन्होंने बताया था कि 2.5 लाख रुपए से ज्यादा सालाना एम्प्लॉय कंट्रीब्यूशन (Employee Contribution) होने पर इनकम टैक्स लगाया जाएगा, जबकि ढाई लाख से कम होने पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा. बता दें 2.5 लाख रुपये की लिमिट का फायदा ज्यादातर पीएफ सब्सक्राइबर्स को होगा. छोटे और मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को नए नियम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

About the Author